Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।आज दिनांक 31.05.2025 को आगामी त्योहार (ईद उल-अज़हा) को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री द्वारा थाना कोतवाली नगर परिसर में, क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना ललिया अन्तर्गत चौकी मथुरा बाजार परिसर में व प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैय्या द्वारा थाना हर्रैय्या परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों,ग्राम प्रधान,धर्मगुरुओं, डी0जे0 संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई।बैठक में डी0जे0 संचालको को मानक के अनुसार डी0जे0 बजाने व किसी भी प्रकार के अभद्र गाना न बजाने की अपील की गयी तथा सभी जन मानस को त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु जागरुक किया गया । आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवकों को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल112,थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शान्ति पूर्वक रूप से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया ।इस अवसर पर संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण व संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.