Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को दी बाल संरक्षण की जानकारी बाल संरक्षण दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट -आचार्य स्कन्द दास अयोध्या धाम

अयोध्या‌।कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मानव विकास विभाग ने बाल संरक्षण दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम ग्राम सिधौना में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में हुआ।सामुदायिक विज्ञान संकाय की डीन डॉ. साधना सिंह और सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एस.पी. मौर्य ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. साधना सिंह ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण माहौल देना सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी। डॉ. एस.पी. मौर्य ने बाल अधिकारों की जानकारी दी। डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने बच्चों के पालन-पोषण पर चर्चा की। डॉ. रागिनी मिश्रा ने बाल शोषण रोकने के उपाय बताए। डॉ. प्राची शुक्ला ने समुदाय की भूमिका समझाई। डॉ. श्वेता सचान ने सरकारी मदद और हेल्पलाइन की जानकारी दी। डॉ. मीनल ने परिवार-केंद्रित संरक्षण पर बात की।शोधार्थी ऋतिका पांडेय और अनुराधा ने जोखिम में रह रहे बच्चों की पहचान और उनकी मदद के तरीके बताए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बच्चों की सुरक्षा और परिवार के कल्याण के लिए शपथ ली। डॉ. रागिनी मिश्रा की अगुवाई में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.