विकसित भारत संकल्प सभा साधु नगर मंडल में संपन्न।
1 min read
रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर, बलरामपुर। 14 जून 2025:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन डाक बंगला, साधु नगर, बलरामपुर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विकसित भारत के संकल्प को और दृढ़ करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य महंत वीरेंद्र दास रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज श्रीवास्तव ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता ने की।सभा में महंत वीरेंद्र दास ने अपने सारगर्भित एवं प्रेरणास्पद विचारों से सभी को दिशा प्रदान की।सभा के अंत में अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।कार्यक्रम समापन
रमेश चंद तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने पार्टी की जनसेवा यात्रा, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला।उपयुक्त कार्यक्रम में उपस्थित:
महंत वीरेंद्र दास, मनोज श्रीवास्तव, रमेश चंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुड़िया वर्मा, राधेश्याम गुप्ता, सुमित सिंह, राम मूरत प्रजापति, अतुल उपाध्याय, रमेश चौहान, आनंद बाबा, रमेश गुप्ता प्रधान, राघव राम वर्मा, अवधेश उपाध्याय, भगवान पूजन पटेल, चैतू यादव, विजय गुप्ता, रुद्र कुमार यादव, दयाशंकर तिवारी, अनूप शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, हनुमान गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, राजकुमार शर्मा, राम अवध शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता, साथ ही सभी बूथ अध्यक्षगण, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधु।कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम गुप्ता ने आए हुए सभी कार्यकर्ता बंधु का आभार व्यक्त किया।