पीएचसी बभनजोत की भूमि व जर्जर भवन पर भू-माफियाओं द्वारा की जा कब्जेदारी को पुलिस ने रोका
रिपोर्ट -ब्यूरो गोण्डा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर भवन करोडो़ं की खाली पडी जमीन पर सीएमओ की मिलीभगत से भू-माफिया कर रहे कब्जा: प्रभात कुमार वर्मा
प्रदेश मे योगी आदित्य की सरकार मे भू-माफियाओं की हिमाकत कतई बर्दाश्त नही: प्रभात वर्मा
बभनजोत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की खाली पडी जमीन व जर्जर भवन पर भू-माफियाओं की निगाह
गोण्डा। करोड़ों की खाली पडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत की जमीन व जर्जर भवन पर भू-माफियाओं द्वारा की जा कब्जेदारी को एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने रोक दिया है। गौरा-चौकी कस्बे मे स्थित पुराने सरकारी हास्पिटल के जर्जर भवन खाली पडी करोडो़ं की जमीन पर भू-माफियो द्वारा जबरन कब्जा किये जाने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक दल-बल सहित मौके पर पहुंचकर कब्जेदारी पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम से फोन पर कब्जेदारी को लेकर की शिकायत,एसडीएम ने तत्काल खोडारे पुलिस को भेज सरकारी जमीन की कब्जेदारी पर रोक लगवाई है। विधायक ने कब्जेदारी मे गोण्डा सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाये है।
बभनजोत ब्लॉक अन्तर्गत गौरा-चौकी कस्बे गौरा-चौकी खोडारे मार्ग पर स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन व खाली पडी जमीन पर भू-माफिया इसरार अहमद निवासी महुपाकड व उनके साथियो द्वारा जबरन दंबगई के साथ ईंटे, मौरंग, गिट्टी के साथ जेसीबी से नीव खदाकर दो तीन दिनो से कब्जा किया जा रहा था। रविवार को किसी ने क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा को फोन कर बताया की सरकारी हास्पिटल का जर्जर भवन व खाली पड़ी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। विधायक ने सरकारी भूमि पर कब्जेदारी की सूचना मिलते ही तत्काल बिना समय गंवाये दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन कब्जे दारो से इस संबंध मे जानकारी करनी चाहिए की किसके आदेश से कब्जेदारी की जा रही कुछ बता न सके। इस बीच विधायक के पहुंचने पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। विधायक ने एसडीएम मनकापुर अवनीश त्रिपाठी को मोबाइल फोन पर सरकारी जमीन के कब्जेदारी की सूचना दी। एसडीएम ने विधायक के फोन के बाद थाना प्रभारी खोडारे प्रबोध कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत की सरकारी भूमि पर हो रही कब्जेदारी को तत्काल रोक दिया है। विधायक प्रभात वर्मा ने सीएमओ गोण्डा डाक्टर रश्मि वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है की सीएमओ की मिलीभगत से भू-माफिया इसरार अहमद निवासी महुआपाकर तथा इसके साथियो द्वारा करोडो़ की खाली पडी जमीन व जर्जर भवन पर अवैध तरीके से कब्जेदारी की जा रही है। प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ की सरकार है। ऐसे मे ऐसी किसी हिमाकत को कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। ऐसा कुत्सित कार्य करने वालो के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया है की एसडीएम मनकापुर के आदेश पर निर्माण कार्य रूकवा दिया गया है। अगर इस संबंध मे विभाग मुकदमा दर्ज कराता है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।