पुलिस टीम ने बी0एन0एस के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
पचपेड़वा बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा सतेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 15.06.2025 को उप निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश त्रिपाठी, कास्टेबल नीरज कुमार , महिला कांस्टेबल मनीषा पांडेय द्वारा मु0अ0सं0 111/2025 धारा 137(2) बी0एन0एस से संबंधित नफर वांछित अभियुक्त राम अशीष पाल पुत्र स्व0 जगराम निवासी रतनपुर चिवटिहवा थाना गौरा चौराहा जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया ।