Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी नेहा शर्मा को ज्ञापन देते हुए राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे

रिपोर्ट -ब्यूरो गोण्डा

गोण्डा।आज राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा गोंडा जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा जी से प्राइवेट स्कूलों की फीस मनमानी को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मिला इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम् पाण्डेय ने जिला अधिकारी से वार्ता करते हुए बताया कि गोंडा जनपद में 38 दिनों से गाँव गाँव जाकर चौपाल लगाकार हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें क़रीब 30, हज़ार लोगों ने समर्थन में हस्ताक्षर किया है वह सबने ये बताया है कि प्राइवेट स्कूलों के द्वारा किताब के नाम पर, ड्रेस के नाम ,पर स्कूल किट ,क्रीड़ा शुल्क के नाम ,पर आदि के नाम पर हर वर्ष धन की उगाही की जा रही है लेकिन इन पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं हैं व जनपद में तय दुकान से ही किताब व ड्रेस ले सकते हैं इसके पश्चात जिला अधिकारी ने यह आश्वासन दिया है की एक कमेटी गठित कर के स्कूलों की जाँच करवाई जाएगी व स्कूलों की एक साथ मीटिंग बुलाकर इसमें कार्रवाई की जाएगी और इसका नए सत्र से छात्रों को ऊपर प्रभाव नहीं पड़ेगा पड़ेगा इस प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल ,रंजीत पांडेय , शैलू सिंह,आदित्य प्रताप सिंह, राजन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.