Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर किया आत्महत्या

रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। कोतवाली रामसनेही घाट क्षेत्र के मूसेपुर गाँव मे सोमवार को एक विवाहिता ने घर के अंदर लगे एक पाइप से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
जानकारी के मुताबिक मूसेपुर गांव निवासी भानु प्रसाद वर्मा अपनी 50 वर्षीय पत्नी शर्मा देवी और दो बेटियों के साथ रहते थे। जिसमें बड़ी बेटी अंशिका की शादी हो चुकी थी और छोटी बेटी आरती साथ मे थी। सुबह आरती खेत किसी काम से और भानु मजदूरी के सिलसिले में घर से निकल गए थे। उसी दौरान घर मे अकेली शर्मा देवी ने घर मे टंगे एक पाइप से दुप्पटा के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब आरती खेत से घर गई ओट माँ को फाँसी के फंदे से लटका देख शोर मचाना शुरु कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था।
कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता के फांसी लगाने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.