Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

किसान दिवस का आयोजन संपन्न

1 min read

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।शासन के निर्देश के क्रम में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए माह जून 2025 के “किसान दिवस” का आयोजन डीएम पवन अग्रवाल के निर्देशन में उप निदेशक कार्यालय बलरामपुर सभागार में संपन्न हुई।किसान दिवस ने नवागत उप निदेशक कृषि श्याम नारायण राम द्वारा किसान दिवस में आये समस्त अधिकारियों एवं कृषक बन्धुओं का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। इसके उपरान्त विगत माह के किसान दिवस में उठायी गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बधित विभागों द्वारा किये गये कृत कार्यवाही से किसानों को अवगत कराया गया।उक्त बैठक में डा० गिरजेश कुमार जयसवाल कृषि वैज्ञानिक के०वी० के० पचपेडवा, अमित कुमार एल०डी०एम०, अनामिका अश्या कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार अधिकारी, डा० छोटे लाल रावत अध्यक्ष भूमि परीक्षण प्रयोगशाला बलरामपुर, जय करन सिंह अवर अभियन्ता लो०नि०वि०, नि०ख०, अशोक कुमार सहायक अभियन्ता नलकूप विभाग, सतीश चन्द्र ए०एस०डी०ओ० रेशम विभाग, हरेन्द्र बी०टी० लघु सिंचाई विभाग, डा० राजेश प्रताप शाही महा प्रबन्धक गन्ना बजाज चीनी मिल, जीत बी०एस०ए०-2 आई०एण्ड डब्लू० आर०, अजीत सिंह अवर अभियन्ता जल निगम, पवन सिंह टेक्निकल सहायक फसल बीमा, राहुल वर्मा अवर अभियन्ता सिंचाई विभाग एस०एन० के०-4, संजय कुमार जिला गन्ना अधिकारी, निश्चल आनन्द जिला खाद्य विपणन अधिकारी, दिपान्शु सहायक निदेशक मत्स्य, अतुल कुमार अधिशाषी अभियन्ता ई०डी०डी० तुलसीपुर, अजय सिंह अधिशाषी अभियन्ता ई०डी०डी० बलरामपुर, भूपत सिंह राजकीय दुग्ध पर्वेक्षक, अमरेश मणि त्रिपाठी ए०सी०/ए०आर०सी०एस०, डा० ए०आर० सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० आर०के० पटेल पशुचिकित्साधिकारी मिर्जापुर, ज्ञानचन्द्र सहायक अभियन्ता सिंचाई विभाग राप्ती नहर खण्ड, अमित वर्मा सहायक अभियन्ता बाढ़, मो० युनूस सहायक अभियन्ता सरयू ड्रेनेज खण्ड-2. एस०एन० मिश्रा सहायक अभियन्ता एस०एन०के०-1, पवन कुमार सहायक अभियन्ता चित्तौढगढ बाँध निर्माण खण्ड बलरामपुर द्वारा कृषक बंधुओं को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।बैठक में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक डा० गिरजेश जयसवाल द्वारा किसान भाईयों को वर्तमान खरीफ सत्र में धान की नर्सरी लगाने की विधि एवं नर्सरी में कीट रोग से बचाव की समुचित जानकारी दी गयी।किसान दिवस ने उप कृषि निदेशक बलरामपुर ने सभी उपस्थित विभागीय अधिकारियों को किसान दिवस में उठायी गयी समस्याओं का समुचित निराकरण कराते हुए अनुपालन आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया।इस दौरान संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.