पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर
महराजगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/2025 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर से संबन्धित वांछित अभियुक्ता सितारा खातून पत्नी अलाउद्दीन निवासी ग्राम परसा सुकुरुल्लाह थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।