पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार जनपद बलरामपुर के निर्देशन में वांछित वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह के नेतृत्व मे आज दिनांक 19.06.2025 को उप निरीक्षक अभिषेक सरोज मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2025 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) /333/117(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हरिहर प्रसाद पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम चमरूपुर थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को वहद ग्राम चमरूपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।