Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
ललिया बलरामपुर।आज दिनांक 24.06.2025 को आगामी त्योहार मोहर्रम को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना ललिया परिसर मेंं क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधान,धर्मगुरुओं, डी0जे0 संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी बैठक की गई।सभी जन मानस को त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु जागरुक किया गया । आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवकों को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल112/ थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शान्ति पूर्वक रूप से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.