Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस अधीक्षक ने किया शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार कराई गई ड्रिल

टोलीवार की गई आरटीसी-2025 बैच प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण की गई परख

बलरामपुर।आज दिनांक- 27.06.2025 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स डॉ जितेन्द्र कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गयी।पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनो में दँगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण चेक किए गए तथा यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए गए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया, इस दौरान पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड ,जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई चेक की गई।आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर बिहारी सिंह यादव प्रतिसार निरीक्षक व अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.