Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली की प्रगति एवं रैंकिंग की डीएम ने की समीक्षा , दिए आवश्यक दिशानिर्देश

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

विकास एवं राजस्व कार्यों में सीएम डैश बोर्ड में खराब रैंकिंग वाले विभागों को डीएम ने लगाई फटकार , योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का दिया निर्देश


बलरामपुर।जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली की प्रगति एवं रैंकिंग की विस्तृत समीक्षा की गई।उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिग वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की हिदायत दी।लगातार सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध शासन में पत्र लिखे जाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी विभाग निरंतर सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें और डाटा फीड करते समय अच्छी तरह चेक कर लें तथा समय से डाटा फीड करें। डाटा फीडिंग में कोई लापरवाही न बरते।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।इस दौरान डीएम द्वारा निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई एवं कार्यदाई संस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए।बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व, समस्त एससीएम एसडीएम , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.