Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

राष्ट्रीय नैतिकता सम्मान से नवाजे गए जादूगर मिस्टर इंडिया,गोन्डा का बढ़ाया मान

रिपोर्ट -ब्यूरो गोण्डा

गोन्डा। जनपद के विकासखंड परसपुर अंतर्गत ग्राम हरदिहा सपौर निवासी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया को उनकी जादूई प्रतिभा और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय नैतिकता सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त त्रेतायुग फाउंडेशन नीत आयोग द्वारा प्रदान किया गया।मिस्टर इंडिया अब तक 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। अपनी चमत्कारी प्रस्तुतियों से उन्होंने जादू की दुनिया में विशेष मुकाम हासिल किया है। इस सम्मान के बाद उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश और जनपद गोंडा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल दुबे, सहदेव चौहान, मुंशी, अजय शुक्ला, विजय सिंह, विनोद पांडेय ‘काका’, और डॉ. दलजीत सिंह सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.