शत्रोहन प्रसाद वर्मा (पवन ) सपा प्रदेश सचिव की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन
1 min read
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गैंडास बुजुर्ग,बलरामपुर।समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन उतरौला विधानसभा के गैडास बुजुर्ग में मनाया गया।सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा के प्रदेश सचिव शत्रोहन प्रसाद वर्मा (पवन ) ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ फल व मिठाई और गरीबों को लिए कपड़ा महिलाओं के लिए साड़ी लड़कियों के लिए सूट एवं पुरुषों के लिए पेंट और शर्ट पांच पेड़ वृक्षारोपण करके सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया और दिर्घायु होने की कामना की सपा शत्रोहन प्रसाद वर्मा (पवन )ने कहा कि सपा सरकार में गरीबों पिछड़ों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, नौजवानो को पूरा सम्मान दिया था। समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी राजनीतिक दल है।सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी घनश्याम वर्मा,
जगदंबा प्रसाद वर्मा ,नियममुल्ला, सबरोज खान,लालजी वर्मा,राकेश कुमार यादव, मोहम्मद तालीम,मुलायम निषाद सनी देओल वर्मा, गंगाराम यादव, सुरेंद्र कुमार वर्मा,अनिल कुमार चौहान, मैनुद्दीन खान, दुर्गेश कुमार वर्मा, मुतलिफ प्रधान ,महेंद्र कुमार चौहान , इत्यादि लोग उपस्थित रहे।