Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

1 min read

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला( बलरामपुर) गन्ना विकास परिषद उतरौला के तत्वाधान में न्याय पंचायत इटई रामपुर के ग्राम इटई रामपुर में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला द्वारा बताया गया कि गन्ने की खेती कृषकों के लिए वरदान है। यहां का भौगोलिक जलवायु, मृदा एवं अन्य परिस्थितियाँ गन्ने की खेती के अनुकूल है। गन्ना एक ऐसा फसल है, जो जल जमाव वाले क्षेत्रों में भी प्रबंधन कर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। गन्ने की खेती से अन्य फसलों के अपेक्षा तुलनात्मक लाभ अधिक प्राप्त होता है। चीनी मिल में कृषक भाई समिति की सदस्यता प्राप्त कर गन्ने की आपूर्ति भी सुगमता पूर्वक कर सकते हैं। विपणन व्यवस्था सुनिश्चित होने के कारण कृषकों की आय भी सुनिश्चित होती है। क्षेत्रीय कृषकों को अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना उगाना चाहिए। गन्ने के साथ सहफसली लेकर अतिरिक्त आमदनी भी प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा गन्ने की खेती में प्रचलित परंपरागत विधियो के स्थान पर नई तकनीक एवं नवाचार का उपयोग करते हुए टिकाऊ खेती करने हेतु कृषकों को प्रशिक्षित किया गया। विजय कुमार पांडे गन्ना प्रबंधक के द्वारा कृषकों को अपने फसल को रोग- कीटों के संक्रमण से मुक्त रखने हेतु सतत निगरानी एवं सही दावों के इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया। महाप्रबंधक (गन्ना) चीनी मिल इटई मैदा द्वारा पेड़ी प्रबंधन कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने की जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त अन्य वार्ताकारों द्वारा जैविक विधि से रोग-कीट नियंत्रण, जैव उर्वरक, ट्राइकोडरमा आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर न्याय पंचायत क्षेत्र के सैकड़ो कृषक उपस्थित होकर प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.