Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

घरेलू कलह से 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी के फंदे से लटक कर की आत्महत्या

रिपोर्ट – के के यादव

सिरौलीगौसपुर। बीती रात थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम मीरापुर के एक किसान ने घरेलू कलह से परेशान 45 वर्षीय राम सुरेश उर्फ बुधराम ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है जिनका शव गांव के बाहर एक आम की बाग में लटका हुआ देख कोतवाली बदोसरांय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पेंड से उतरवा कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम मीरापुर का है जहां के किसान 45 वर्षीय राम सुरेश उर्फ बुधराम पुत्र राम खेलावन बीती रात गांव के पूरब बाग में रस्सी से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।सूत्र बताते हैं कि रामसुरेश ने अपनी कुछ जमीन बेंच दी थी को लेकर घर में कलह थी। वह दो दिन से ट्यूबवेल पर सोते थे।रविवार को राम सुरेश अपने खेत में परिवार के लोगों के साथ धान रोपाई किया।वापस घर आया रात में बुधराम उर्फ राम सुरेश गांव के पूरब बाग में आम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने शव को पेंड से उतरवा कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय पर भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.