Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

यातायात पुलिस ने फातिमा स्कूल में किया यातायात नियम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात डी. के श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह मय टीम द्वारा फातिमा स्कूल बलरामपुर में सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित किया गया। गलत दिशा में वाहन चलाने , नाबालिक चालकों,सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में गाड़ी चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने , नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी न करने की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.