Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अपने एक दिवसीय दौरे पर उतरौला होते हुए बलरामपुर पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

सपाइयों ने बड़े ही जोर सोर से किया पृर्व मंत्री

, वर्तमान विधायक टांडा  राम मूर्ति वर्मा का स्वागत

बलरामपुर। आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को समाजवादी पार्टी के द्वारा आरक्षण दिवस छत्रपति शाहूजी महाराज के याद में मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि राम मूर्ति वर्मा पूर्व मंत्री विधायक उपस्थित रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पी.डी.ए को आगे बढ़ाने के लिए बलरामपुर में एक अलग अलख जगाने के लिए कार्यकर्ता को मार्गदर्शन दिया है उसका वहां उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया की 2027 में हमें पी.डी.ए की सरकार बनाना है।सपा के पृर्व मंत्री ने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया ।आज हम लोगों को पी.ड़ी.ए का जो रास्ता है उसे अपनाना है ।वर्तमान योगी ,मोदी की सरकार पी डी.ए के लोगों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है ।आरक्षण को खत्म कर रही है। सभी संवैधानिक संस्थाएं और आसुरक्षित हैं ।पी.डी.ए के लोगों का वोटर लिस्ट से नाम हटाया जा रहा है। जिसकी आज इस पी.डी.ए जन चर्चा कार्यक्रम में निंदा की गयी। तथा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया बूथ स्तर तक मतदाता पुनःनिरीक्षण कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय दें। जिससे हम राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को मजबूत कर सकें। तथा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का वर्तमान सरकार में उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसकी चर्चा मुख्य अतिथि ने सभा में अपने संबोधन में किया ।समाजवादी पार्टी संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समाजवादी विचारक डॉक्टर लोहिया के आदर्शो पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की अगवाई में आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर मानिक लाल कश्यप जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने किया। संचालन नरसिंहपाल यादव जिला महासचिव ने किया।कार्यक्रम में अनवर मोहम्मद पूर्व विधायक ,मसूद खान पूर्व विधायक, रामसागर अकेला पूर्व विधायक, जगराम पासवान पूर्व विधायक, सभी विधानसभा के अध्यक्ष फ्रंटल संगठनों के जिला अध्यक्ष ,जिला उपाध्यक्ष ,जिला सचिव ,समाजवादी पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता चारों विधानसभा के अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे ।इस ऐतिहासिक दिन को संविधान मान स्तंभ वस्तुतः पी.डी.ए. प्रकाशस्तंभ के रूप में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना का संकल्प लिया गया ।जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। संविधान ही ढाल है संविधान की कवच है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.