Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अंतररास्ट्रीय मंचो पर देश का प्रतिनिधित्व करने जादूगर मिस्टर इंडिया हुये सम्मानित,,

रिपोर्ट -ब्यूरो गोण्डा

परसपुर, गोण्डा।। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का परचम लहराने वाले जादूगर मिस्टर इंडिया को ‘सूर्यभान रामटेके राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एकता फाउंडेशन, नागपुर द्वारा शिक्षा, रोजगार, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके अद्भुत योगदान के लिए दिया गया।
हरदिहा सीरपुरवा (परसपुर, गोण्डा) निवासी मिस्टर इंडिया वर्तमान में न्यूयॉर्क की आईबीएम संस्था में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। साथ ही विएतनाम, श्रीलंका, तुर्की और दुबई की मैजिक सोसाइटियों में भी भारत की भागीदारी निभा रहे हैं। वे अब तक 250 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।यह आयोजन सोशल वर्कर एसोसिएशन और ग्लोबल एकता मीडिया न्यूज द्वारा सूर्यभानजी रामटेके की जयंती पर किया गया, जिसमें देशभर से समाजसेवियों और युवाओं ने भाग लिया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाइयाँ दीं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.