Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया एवं रैंडम आधार पर पूर्व की रिकॉर्डिंग को देखा।उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था , अग्निशम यंत्र संचालन की पूर्ण जानकारी होने सहित अन्य आवश्यक दिशानिर्देश दिए।इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, जिला पंचायत अधिकारी , अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अभियंता विद्युत , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.