कर्नलगंज के नए सीओ बने आईपीएस अभिषेक दावाच्या, आईआईटी भुवनेश्वर के पूर्व छात्र
रिपोर्ट -ब्यूरो गोण्डा
गोंडा में तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल,कर्नलगंज के पूर्व सीओ को गोंडा सदर की जिम्मेदारी
गोंडा। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक दावाच्या को सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में गोंडा में नियुक्त किया गया है। उनके आगमन के बाद पुलिस उपाधीक्षकों के दायित्वों का पुनर्निर्धारण हुआ है।अभिषेक दावाच्या को क्षेत्राधिकारी (सीओ) कर्नलगंज बनाया गया है। जयपुर, राजस्थान निवासी अभिषेक ने आईआईटी भुवनेश्वर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है। उनकी तैनाती से कर्नलगंज में प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद है। पूर्व सीओ कर्नलगंज विनय कुमार सिंह को सीओ सदर का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, पूर्व सीओ सदर राजेश कुमार सिंह को सीओ यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। यह फेरबदल जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन बदलावों से गोंडा में अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन में सुधार होगा। स्थानीय नागरिकों ने भी इस कदम का स्वागत किया है,उम्मीद जताते हुए कि नई नियुक्तियों से जिले में कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।