Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सावन के अंतिम दिन शिव मंदिरों में शिव भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

संवाददाता – आर के नारद

मनकापुर (गोंडा) सावन के अंतिम दिन बाबा करोहनाथ, मोटे नाथ, सिद्धेश्वर नाथ, बाबा कटेश्वर नाथ मंदिर तथा अन्य शिव मंदिरों में शिव भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, पूजन, भोग, हवन, आरती आदि के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना की। बाबा कारोहानाथ मंदिर पर सुबह 4:00 बजे से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा, हर- हर महादेव के उद्योग से मंदिर परिसर गूंजता रहा इस शिव मंदिर पर दूर-दूर के श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद भगवान भोलेनाथ का पूजन करने आते हैं। वहीं बाबा मोटे नाथ, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ बनी रही। बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर महिलाओं द्वारा सावन की गीत, भोलेनाथ का कीर्तन, पूजन आदि के साथ हवन किया और लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। बाबा कटेश्वर नाथ मंदिर पर शिव भक्तों का तांता लगा रहा, सुबह से ही भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि करके हवन पूजन किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.