Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

थाना कोतवाली नगर के परिसर मेंं पीस कमेटी की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो

बलरामपुर।आज दिनांक 10.08.2025 को आगामी त्योहार चेहल्लुम को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री द्वारा थाना कोतवाली नगर परिसर मेंं क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों ,ग्राम प्रधान, धर्मगुरुओं,डी0जे0 संचालकों व ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी बैठक की गई।सभी आम जन को त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु जागरुक किया गया । आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवकों को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल 112/ थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शान्ति पूर्वक रूप से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया।। इस अवसर पर थाना प्रभारी सुधीर सिंह, थाने के कर्मचारीगण व क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्ति,ग्राम प्रधान,धर्मगुरु, डी0जे0 संचालक एवं ग्राम प्रहरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.