उतरौला विधायक के बड़े सुपुत्र शशांक वर्मा व मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में निकाली गई तिरंगा यात्रा
1 min read
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,तिरंगा यात्रा की शुरुआत इमिलिया से होकर बथुैया पर हुआ समापन
उतरौला, बलरामपुर।विधानसभा क्षेत्र के बनघुसरा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के बड़े सुपुत्र शशांक वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष मेलाराम वर्मा के अगुवाई में निकाले गए तिरंगा यात्रा की शुरुआत इमिलिया से होकर समापन बथुैया पर हुआ। इस मौके पर शशांक वर्मा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा अभियान राष्ट्र के उन वीरों को समर्पित है, जिन्होंने इस तिरंगे की लाज रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दिया था । हमें ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है। मंडल महामंत्री उमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने देश के वीर सपूतों को याद करने के लिए यह तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान चला कर राष्ट्र वीरों को याद कर रही है। हमें गर्व है कि हम भाजपा के सदस्य हैं। जो अमर बलिदानियों को याद करती हैं। उतरौला देहात मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा की अगुवाई विधायक प्रतिनिधि शशांक वर्मा ने किया। स्मोक पर उन्होंने कहा कि तिरंगा की शान के लिए जिन अमर बाल दानियों ने अपने जान की कुर्बानी दी है हम सब का फर्ज है कि उन्हें हम याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। मेला राम वर्मा ब्रह्मानंद मौर्य रामसजीवन तिवारी राजेश तिवारी लालजी तिवारी, बदलू, विश्वनाथ, रंजीत गुप्ता, बब्बू सिंह, कामेश मिश्रा, दीपू मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता प्रधान अमरनाथ वर्मा, प्रधान जसवंत वर्मा, हर्षित जायसवाल, राहुल राज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष, प्रमोद जयसवाल, मंशा राम प्रधान, आदि मौजूद रहे।