पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को लेकर जश्न का माहौल
1 min read
रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर
गरीबों व असहायों को फल, उपहार बांटकर कर उनके सेहत के लिए मांगी दुआ
उतरौला (बलरामपुर ) पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन (ईद मिलादुन नबी) को लेकर मुस्लिम इलाकों में खुशी व जश्न का माहौल है। जश्ने ईद मिलादुन नबी को लेकर क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक आयोजन का सिलसिला जारी है। गुरुवार को उतरौला के मदरसा जामियातुल मदीना फैजान ए ताजुश शरिया की तरफ से क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों व गरीबों जरूरतमंदों में फल व उपहार बांटकर उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी गई। मदरसा के प्रिंसिपल मौलाना मुबारक मदनी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम सिर्फ मुसलमान के ही नहीं बल्कि पूरी कायनात के लिए रहमत बनाकर भेजे गए। उनके जन्मदिन पर उनके बताए नेक रास्तों पर चलकर लोगों की मदद करना और समाज सेवा करना ही इसका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए । यह कार्यक्रम इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने का एक तरीका है। कहा कि मोहम्मद साहब ने हमेशा शांति का संदेश लोगों को दिया है। उन्होंने यतीमों से प्यार, विधवाओं को सम्मान और आपसी भाईचारा का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। उनके मार्गदर्शन पर ही चल कर हम सभी लोग एक अच्छे इंसान बन सकते है। उनके द्वारा दिया गया संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम अब हम सभी लोगों का है। इस लिए आज से ही हम सभी लोग यह संकल्प लें कि मोहम्मद साहब के बताये मार्ग पर चलेंगे। मोहम्मद साहब हमेशा लोगों की भलाई के बारे में सोचा करते थे। लोगों को अच्छे काम करने का संदेश देते थे। मौलाना फिरोज मदनी, मौलाना सईद मदनी, मास्टर रईस बेग, डॉक्टर दिलशाद बेग मौजूद रहे।