Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

महिला सुरक्षा , सम्मान और जागरूकता हमारी प्राथमिकता – पुलिस अधीक्षक

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का किया निस्तारण

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वालंबन और सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत आज दिनांक 25.09.2025 को जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का आयोजन स्कूलों, कॉलेजों तथा बाजारों में किया गया, जहाँ बालिकाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से संवाद स्थापित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों जैसे—वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के विषय में सार्थक चर्चा की गई। उपस्थित जनसमूह को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया।इसी क्रम में स्थानीय थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के कार्य, उद्देश्य तथा वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की भी जानकारी प्रदान की गई, ताकि महिलाएं और बालिकाएं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.