Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सेवा पखवाड़ा के तहत महिलाओं को स्वालम्बन , नारी सुरक्षा के बारे में किया गया जागरूक

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि निदेशालय महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 2025 की थीम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विशेष जागरूकता अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन में आज दिनांक 29.09.2025 को महिला कल्याण विभाग की 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा ग्राम पिपरा राम, विकासखण्ड- उतरौला जनपद- बलरामपुर में गांव के बच्चो, महिला, पुरुष व ए.एन.एम को बच्चो व महिलाओं के साथ पोषण सम्बन्धी सत्र कार्यक्रम किया गया। ग्रामीणों व ए.एन.एम. को बच्चों व महिलाओं के पोषण सम्बन्धी जानकारी दी गई एवं बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी चर्चा की गई। गांव के बच्चो, महिलाओ, पुरुषों एवं ए. एन. एम. को हेल्पलाइन नम्बर्स यथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन/ पुलिस हेल्पलाइन 112, एम्बुलेंस हेल्पलाइन 108 व 102, रेलवे हेल्पलाइन 139 व 182 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में व अन्य हेल्पलाइन की विशेषताओं के बारे में भी बताया गया। साथ ही ग्रामीणों को विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में भी जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम से, केस वर्कर, वन स्टॉप सेंटर की टीम से साइको सोशल काउंसलर, गांव की ए. एन.एम. व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालम्बन पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.