Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत छात्र – छात्राओं को किया गया जागरूक

1 min read

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर।गुरुवार को थाना रेहरा बाजार द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहरा बाजार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम के नेतृत्व में छात्र,छात्राओं में नारी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं ने “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” और “नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति” जैसे नारे लगाकर जागरूकता का संदेश दिया। सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम, मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दहेज और बाल विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत इसके लिए सख्त दंड है। साथ ही छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 108, 112, 102, 1930, “गुड टच-बैड टच” और साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस विभाग की ओर से थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी साझा की गई और हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिलाया गया।विद्यालय प्रबंधक डॉ रजत वर्मा, प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस तरह के आयोजन नारी सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करते हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। महिला जागरूकता में विद्यालय स्टाफ और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मुख्य आरक्षी उमेश कुमार, आरक्षी धर्मवीर प्रजापति व महिला आरक्षी अर्चना दीक्षित भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.