नगरपंचायत क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया दीपावली, लक्ष्मी गणेश की गयी पूजा-अर्चना
1 min read
रिपोर्ट -ए एच खान
बढ़नी चाफा, नगरपंचायत क्षेत्र में दीपावली पर्व के अवसर पर माता लक्ष्मी का पूजन पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। दुकानों, घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों, दीपों और फूलों से सजाया गया है। शाम होते ही पूरा नगर रोशनी से जगमगा उठा।नगरवासियों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही, वहीं आतिशबाजी से पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा है।नगरपंचायत क्षेत्र में दीपावली पर्व के अवसर पर माता लक्ष्मी का पूजन पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। दुकानों, घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों, दीपों और फूलों से सजाया गया है। शाम होते ही पूरा नगर रोशनी से जगमगा उठा।नगरवासियों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही, वहीं आतिशबाजी से पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा।नगरपंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने पूरे नगर परिक्षेत्र में मिष्ठान वितरण करवाकर शुभकामनायें दिया तथा अन्य जनप्रतिनिधियोंअजय सिंह वर्मा, तोता राम वर्मा, अजयराम यादव, अमेरिका प्रसाद वर्मा, मोहम्मद इलियास चौधरी, कविता यादव, आदर्श श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष रामनेवास यादव जीकेजी विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार कसौधन ने भी नगरपंचायतवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी त्योहार मनाने की अपील की। दीपों की जगमगाहट और भक्तिमय माहौल ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक आस्था और आनंद से सराबोर कर दिया है।