Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

छात्रा सावित्री तिवारी को बनाया गया थाना रेहरा बाजार का एक दिवसीय प्रभारी निरीक्षक

1 min read

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

रेहरा बाजार बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सहायता तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।मिशन शक्ति अभियान जागरुकता कार्यक्रम में आज दिनांक 24/10/2025 को थाना रेहरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा रामलाल बालिका इंटर कॉलेज रेहरा बाजार की छात्राओं को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जागरुक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह थाना रेहरा बाजार द्वारा इंटरमीडिएट छात्रा सावित्री तिवारी को एक दिवसीय थाना प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार बनाया गया। छात्रा के नेतृत्व में निम्नलिखित कार्यवाही की गई।थाने पर आने वाले जनशिकायत प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई तथा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया।लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त कर उसमें अपेक्षित सुधार हेतु निर्देश प्रदान किए गए।थाने पर महिला आवेदिकाओं के बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा उसे और बेहतर करने हेतु सुझाव दिए गए।
थाना कार्यालय में नियुक्त समस्त कर्मचारीगण का परिचय कराया गया।
समस्त पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति के उद्देश्यों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनने हेतु निर्देशित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त छात्राओं को बाल विवाह निषेध, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, यातायात नियमों इत्यादि के संबंध में जागरूक किया गया।साथ ही उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख हेल्पलाइन संख्याओं की जानकारी दी गई1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वूमेन पावर लाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,1930 साइबर हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,108 एम्बुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा इसके अतिरिक्त शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि के विषय में जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए।कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं से उनकी समस्याएँ पूछी गईं, किसी द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। अंत में सभी को कानून का पालन करने एवं समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.