नाबालिग का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व मे आज दिनांक 16.11.2025 को वरिष्ठ उप निरीक्षक रामधारी सिंह दिनकर मय हमराह उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार , हेड कांस्टेबल अमरदीप मौर्या, कास्टेबल अभिषेक सिंह, महिला कास्टेबल आरती सिंह के द्वारा मु0अ0सं0 133/2025 धारा 137(2)/87 BNS थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम जीतनगर नई बस्ती थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को खलीलाबाद पुल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया।