जिलाधिकारी ने संविधान दिवस पर सविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ
रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर
संविधान दिवस पर सुना गया मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन
बलरामपुर।आज संविधान दिवस के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं स्थानीय निकायों में भारत के संविधान की उद्देशिका (Preamble) का सामूहिक पठन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व—को जीवन और कार्यसंस्कृति में उतारना तथा नागरिकों और अधिकारियों में संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना गया।कार्यकम में डीएम विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है, जिसके मूल सिद्धांतों का पालन प्रत्येक नागरिक और सरकारी कर्मचारी का दायित्व है।उन्होंने यह भी बताया कि संविधान दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, नागरिक अधिकारों की रक्षा और कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। संविधान हमें समान अवसर, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक भागीदारी का अधिकार देता है और इसके प्रति सम्मान एवं अनुपालन हमारा कर्तव्य है।इस दौरान एडीएम न्यायिक व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।