Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विधायक रामप्रताप वर्मा बूथ प्रवासी के रूप में बूथ संख्या 98 पर पहुँचकर मतदाताओं से किया संवाद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला (बलरामपुर)नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्र में यथार्थ सत्यापन रजिस्टर (SiR) की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है।मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान अब घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहा है। गहन मतदाता पुननिरीक्षण अभियान SIR के अंतर्गत उतरौला विधानसभा क्षेत्र के उतरौला_नगर_मण्डल में विधायक रामप्रताप वर्मा जी बूथ_प्रवासी के रूप में बूथ_संख्या_98 पर साथ पहुँचकर मतदाताओं से संवाद किया तथा उन्हें अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु प्रेरित किया। नगर अध्यक्षभाजपा उतरौला निर्धारित समय-सारणी के अनुसार बीएलओ प्रत्येक परिवार से मिलकर SIR प्रक्रिया का महत्व समझा रहे हैं तथा उन्हें संबंधित फॉर्म उपलब्ध कराकर सही जानकारी भरने का आग्रह कर रहे हैं।
में SIR कार्य का दायित्व संभाल रहे बीएलओ अमित कुमार गुप्ता ने भारतीय विद्यालय इंटर कालेज में sir फार्म ऑनलाइन किया और उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र के कोई भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूट न जाए। कई बार स्थान परिवर्तन, उम्र में संशोधन, वर्तनी की त्रुटि, मृतक सदस्यों के नाम हटाने जैसी गड़बड़ियों के कारण मतदाता सूची में असमानताएं पैदा हो जाती हैं। SIR अभियान इन सभी विसंगतियों को दूर करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक घर में जाकर मतदाता का नाम, पता, आयु, पहचान, आधार लिंकिंग, और परिवार में नए मतदाताओं की जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज की जा रही है।मंडल अध्यक्ष फ़रिन्द्र गुप्ता ने कहा कि नागरिकों का सहयोग इस अभियान की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने बताया कि कई परिवार पूरे उत्साह के साथ SiR फॉर्म भर रहे हैं और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे कार्य सुव्यवस्थित गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि परिवार में कोई व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है तो उसका नाम जोड़ने के लिए प्रमाण अवश्य दें, साथ ही यदि किसी सदस्य का निधन हो गया है तो उसका नाम हटवाना भी जरूरी है ताकि मतदाता सूची सही बन सके।स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और कहा है कि siR प्रक्रिया से मतदाता पहचान और मतदान व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है और इसे समय पर पूर्ण करने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष विजय पाल वर्मा, राजेश पांडेय, रोहित गुप्ता , राहुल गुप्ता साथ ही उपस्थित BLO, BLA-2, एवं अन्य प्रमुख जनों से भी विस्तृत चर्चा कर अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश साझा किए।।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.