स्वदेश रत्न सम्मान 2025 में हुआ चयन अंतरराष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया का
रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा
गोण्डा। जनपद के निवासी और जादूगर कला के बादशाह को फिर स्वदेश रत्न में किया गया चयन।सागर कला भवन,स्वदेश संस्थान(एसबी सागर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ आर्ट) अयोध्या के तत्वावधान में आयोजित रविन्द्र नाथ टैगोर स्वदेश रत्न सम्मान 2025 के लिए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया का चयन किया गया है। संस्था द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद गोण्डा अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर निवासी जादू की दुनिया के बेताज बादशाह जादूगर मिस्टर इंडिया को उनकी विशिष्ट कला, जनसेवा तथा सांस्कृतिक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।सागर कला भवन आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘स्वदेश रत्न सम्मान’ का उद्देश्य भारत भर में कार्यरत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर सम्मानित करना है।उन्होंने कहा कि यह एक पंजीकृत संस्थान है और इसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत में विस्तारित है।संस्थान ने ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया के चयन पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि उनका कार्य भविष्य में भी समाज को नई दिशा प्रदान करेगा।