Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सादुल्लाह नगर में स्कूली छात्रा हादसे में गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लाह नगर, बलरामपुर। पी.एम. कम्पोजिट विद्यालय कन्या, सादुल्लाह नगर में पढ़ने वाली कक्षा 2 की छात्रा समीरा खातून (8 वर्ष) पुत्री फहीमुद्दीन शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार, सड़क पार करते समय एक चार पहिया वाहन संख्या UP32 MW 6695 ने तेज रफ्तार में आकर बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई और मौके पर ही काफी खून बहने लगा।स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल सवीरा हॉस्पिटल सादुल्लाह नगर पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोंडा रेफर कर दिया गया।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.