Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल इटई मैदा के अधिकारियों ने गन्ना के फसल का किया अवलोकन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला (बलरामपुर)।मंगलवार को बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल इटई मैदा के इकाई प्रमुख श्याम सिंह एवं महाप्रबंधक गन्ना डा0आर0पी0शाही के साथ साथ चेयरमैन की कार्यपालक सहायक साक्क्षी मैम ने चीनी मिल के गोवर्धनपुर, हुसैनाबाद,दौलताबाद परिक्षेत्र का भ्रमण कर गन्ना फसल का अवलोकन किया तथा भ्रमण के दौरान बिभिन्न गन्ना क्रय केंद्रो एवं शरदकालीन गन्ना बुआई कराये गये प्लाटो का गहनता के साथ निरीक्षक किया,तत्पश्चात गन्ना कृषको से गन्ना फसल उत्पादन तकनीक, फसल प्रबन्धन पर विस्तार से वार्तालाप किया गया एवं गन्ना किसानो से अपना सम्पूर्ण गन्ना अपनी ही चीनी मिल को साफ सुथरा,ताजा जड पत्ती अगोला रहित अपूर्ति करने की अपील की।उक्त अवसर पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान चीनी मिल के अपर प्रबन्धक गन्ना बिजय पान्डेय, सहायक प्रबन्धक गन्ना आई0जी0चौधरी,गन्ना विकास अधिकारी साकिब मेराज, सत्य प्रकाश शुक्ला,आदि उपस्थित रहे।
प्लाट भ्रमण कार्यक्रम स्थल पर सहकारी गन्ना बिकास समिति के अध्यक्ष तोताराम वर्मा जी,प्रगतिशील गन्ना कृषक रमेश चन्द्र दुवे, अनिल कुमार दुवे उर्फ मुन्ना दुवे,राजू दुवे,कमरुददीन उर्फ डम्पर भाई,प्रमोद वर्मा, अकबाल हसन,काशी राम, जुबेर अहमद एवं धनीराम यादव आदि तमाम गणमान्य प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.