Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के छात्र/ छात्राओं को पुलिसिंग कार्यप्रणाली का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत Student Police Experiential Learning Program का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज की छात्राओं को थाना कोतवाली नगर की पुलिसिंग कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार सिंह ,महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा एवं उपनिरीक्षक शंभू नाथ द्वारा छात्राओं को थाना स्तर पर मिशन शक्ति केंद्र पर प्राप्त होने वाले जनशिकायत प्रार्थना-पत्रों की समीक्षा एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही महिला आवेदिकाओं के लिए थाना परिसर में उपलब्ध बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल सुविधा के बारे में बताया गया।इसके अतिरिक्त थाना कार्यालय में नियुक्त समस्त कर्मचारियों का परिचय कराते हुए छात्राओं का पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित कराया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, यातायात नियमों आदि विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख हेल्पलाइन संख्याओं की जानकारी दी गई 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,1930 साइबर हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,108 एम्बुलेंस सेवा ,102 स्वास्थ्य सेवा,कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र/ छात्राओं को कानून व्यवस्था के पालन एवं समाज में मिशन शक्ति जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.