हमारी संस्कृति–हमारी पहचान” थीम पर संस्कृति उत्सव 2025–26 का भव्य आयोजन
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
शास्त्रीय,लोक संगीत, लोकनृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी संध्या डीएम व एसपी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन
बलरामपुर।उत्तर प्रदेश पर्व “हमारी संस्कृति–हमारी पहचान” के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025–26 का भव्य आयोजन जनपद बलरामपुर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा एम.पी.पी. इंटर कॉलेज, बलरामपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला-संस्कृति, लोक परंपराओं एवं विरासत का आकर्षक व जीवंत प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों द्वारा शास्त्रीय एवं लोक संगीत, लोकनृत्य, एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं की विविधता एवं गौरवशाली विरासत का प्रभावी संदेश दिया।संस्कृति उत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने और लोक कलाओं को संरक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में जनपद के चयनित प्रतिभागियों एवं कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उत्सव को विशेष एवं यादगार बनाया।आयोजन में जनप्रतिनिधिगण , बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।