नाबालिक का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
श्रीदत्तगंज बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व में आज दिनांक 17.01.2026 को थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2026, धारा 137(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। उप निरीक्षक अशोक कुमार मय हमराह टीम कांस्टेबल सन्तोष कुमार एवं महिला कांस्टेबल कोमल रस्तोगी द्वारा फक्कड़दास चौराहा, उतरौला, जनपद बलरामपुर से अभियुक्त रितेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अपहृत नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया।बरामदगी एवं गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय, बलरामपुर के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना किया गया।