Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026: 1805 बूथों पर हुआ मतदाता सूची वाचन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने धर्मपुर व भगवती आदर्श इंटर कॉलेज के बूथों का किया निरीक्षण

नागरिकों से नाम जांचने व दावा–आपत्ति दर्ज कराने की अपील

विशेष अभियान चलाकर बूथों पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं है ,फॉर्म-06 भराए जाने के दिए निर्देश

बलरामपुर।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन के उपरांत दिनांक 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जानी हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के दिशानिर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त 1805 मतदेय स्थलों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची का वाचन कराया गया।इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा विधानसभा बलरामपुर क्षेत्र में बूथ संख्या 88, 89, 90 एवं 91 (प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर) तथा बूथ संख्या 92, 93, 94 एवं 95 (भगवती आदर्श इंटर कॉलेज) में आयोजित आलेख्य मतदाता सूची वाचन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ एवं उपस्थित नागरिकों से संवाद कर मतदाता सूची वाचन की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नामविवरण अवश्य जांचने तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अथवा नाम जुड़वाने,हटाने,संशोधन हेतु दावा–आपत्ति दर्ज कराने की अपील की।निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि मतदेय स्थलों पर बीएलओ के पास फॉर्म-06 (नाम जोड़ने हेतु), फॉर्म-07 (नाम हटाने हेतु) एवं फॉर्म-08 (संशोधन हेतु) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार नागरिकों को प्रदान करते हुए फॉर्म भरने में सहयोग भी किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनः अपील की है कि सभी पात्र नागरिक निर्धारित अवधि में दावा–आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण कराकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहभागिता करें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.