शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।वादिनी मुकदमा निवासिनी रामपुर बगनहा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 0008/2026 धारा 137(2)/87/64(1)/351(3)/352 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम अन्दीप पुत्र परसराम, मिथिलेश पुत्र परसराम संदीप पुत्र परसराम, विन्द्रावती पत्नी परसराम निवासीगण ग्राम रामपुर बगनहा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया था । जिसमें साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 87/64(1)बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह द्वारा आज दिनाँक- 16.01.2026 को गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक मुन्ना सिंह मय हमराह कां0 धीरेन्द्र पटेल द्वारा मु0अ0सं0-0008/2026 धारा- 137(2)/87/64(1)/351(3)/352 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबन्धित वांछित अभियुक्त अन्दीप पुत्र परसराम निवासी रामपुर बगनहा कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को भड़वा जोत पुल से हिरासत पुलिस में लेकर बाद विधिक कार्यवाही न्यायालय रवाना किया गया।