तहसील उतरौला में 171 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम , विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जनप्रतिनिधिगण एव अधिकारीगण द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना की गई
बलरामपुर।जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा तहसील उतरौला में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 171 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में शालीमार मैरिज लॉन में सम्पन्न कराया गया।कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे तथा शासन की जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से उन्हें निर्धारित सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में विधायक उतरौला राम प्रताप एवं विधायक बलरामपुर पल्टूराम की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी—उतरौला, रेहरा, गैडास बुजुर्ग एवं श्रीदत्तगंज उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना की गई। उपस्थित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से सुनिश्चित कराया गया, जिससे नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु शासन द्वारा प्रति युगल कुल ₹1,00,000/- की सहायता/व्यय की व्यवस्था की गई है, जिसमें ₹60,000/- DBT के माध्यम से कन्या के बैंक खाते में, ₹25,000/- उपहार/सामग्री तथा ₹15,000/- आयोजन/व्यवस्था पर व्यय किया जाता है।