Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम ने बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण इकाई एवं हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अभिलेख संधारण, समयबद्ध कार्रवाई एवं सेवा गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

बलरामपुर।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा आज बाल कल्याण समिति (CWC), जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) एवं हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित से कार्यों की प्रगति जानी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा।बाल कल्याण समिति के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समिति के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि समिति में प्रस्तुत होने वाले प्रत्येक प्रकरण का विस्तृत विवरण प्रकरणवार दर्ज किया जाए तथा अगली पेशी/सुनवाई की तिथि का रिकॉर्ड भी अनिवार्य रूप से संधारित किया जाए।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मामलों की समयबद्ध सुनवाई, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं बच्चों के हित में त्वरित निर्णय सुनिश्चित किया जाए।बाल संरक्षण इकाई में समन्वय व प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल संरक्षण से जुड़े सभी प्रकरणों में समन्वय बनाकर कार्य किया जाए तथा सभी योजनाओं,सेवाओं का लाभ पात्र बच्चों तक समय से पहुंचाया जाए।उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण सेवाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए शिकायत,सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को गति देने पर जोर।हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ, काउंसलिंग, सहायता/मार्गदर्शन एवं आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने निर्देशित किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित सहायता प्रदान की जाए तथा जनजागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.