डीएम ने बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
कार्यशाला में अंतर्विभागीय समन्वय एवं व्यवहार परिवर्तन पर विशेष फोकस कर जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाएं – डीएम
बलरामपुर।बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास के संबंध में जनपद स्तर पर आयोजित कार्यशाला के अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास जागरूकता रथ को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय के साथ व्यवहार परिवर्तन पर विशेष फोकस करते हुए जनपद में बाल श्रम को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के वंचित व जरूरतमंद वर्गों को निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है। अतः अब आवश्यकता है कि सभी विभाग समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी करें तथा बाल श्रम की रोकथाम, पहचान एवं पुनर्वास की कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर प्रभावी निगरानी एवं अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा बाल श्रम के दुष्चक्र में न फँसे।इस अवसर पर कार्यशाला में विभिन्न विभागों द्वारा बाल श्रम उन्मूलन की कार्ययोजना,जनजागरूकता गतिविधियों एवं पुनर्वास प्रक्रिया के संबंध में जानकारी साझा की गई।इस दौरान उप श्रमायुक्त अनुभव वर्मा देवीपाटन मंडल , सैयद रिजवान अली स्टेट कॉर्डिनेटर, सहायक श्रमायुक्त बलरामपुर दिनेश कुमार विश्वकर्मा , श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान एवं अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।