जाना बाजार क्षेत्र में अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न
रिपोर्ट – आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम
जाना बाजार–अयोध्या।थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित तीन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। 2 दिसंबर से 30 जनवरी तक आयोजित परीक्षाओं के क्रम में बृहस्पतिवार को बीए एवं एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हुईं।ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सुभद्रा तिवारी महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि सहायक केंद्राध्यक्ष प्रमोद पांडे की देखरेख में कल्पना महाविद्यालय के 150 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान सराय मनोधर के केंद्राध्यक्ष डॉ. अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम पाली में 421 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें ग्रामोदय सैया एवं राजा अखंड प्रताप महाविद्यालय खपराडीह के विद्यार्थी शामिल थे।वहीं राजा अखंड प्रताप महाविद्यालय केंद्र के परीक्षा प्रभारी भास्कर तिवारी ने बताया कि केंद्राध्यक्ष डॉ. श्रीकांत सिंह की देखरेख में 94 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। थाना अध्यक्ष हैदरगंज विवेक राय ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो रही हैं।