Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्रांतर्गत हुई दुष्कर्म की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार राज के कुशल नेतृत्व में वादी ग्राम इमिलिया बक्सरिया थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0011/2026 धारा 87/64(1) बीएनएस बनाम अबरार पुत्र रोजन अली,लाल जादी पुत्री अब्बास ,लाल जादी की माँ पत्नी अब्बास निवासीगण इमिलिया बक्सरिया थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर पंजीकृत कराया गया था । जिसमें साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 64(1)बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।आज दिनांक 23.01.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2026, धारा 87/64(1) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम उप निरीक्षक प्रभात कुमार मय हमराह कांस्टेबल अनुभव सिंह एवं महिला कास्टेबल गीतू सिंह द्वारा अभियुक्त अबरार पुत्र रोजन अली, निवासी ग्राम इमिलिया बक्सरिया, थाना कोतवाली उतरौला, जनपद बलरामपुर को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.