Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

साप्ताहिक परेड पर पुलिसकर्मियों को आगामी गणतंत्र दिवस-2026 के दृष्टिगत कराया गया अभ्यास

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-

अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल

बलरामपुर।आज दिनांक- 23.01.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। आगामी गणतंत्र दिवस-2026 के दृष्टिगत परेड का अभ्यास कराया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया, इस दौरान पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड ,जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई चेक की गई।आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस आवासीय परिसर में नवनिर्मित पुलिस बैरक तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत निरीक्षण कर परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक व आरटीसी सेंटर आदि का जायजा लिया गया।तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए क्वार्टर गार्द की सुरक्षा के संबंध मे गार्द कमांडर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ उनके रहने खाने-पीने एवं अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी कर समस्या का निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।महाकुंभ मेला 2025 के समापन समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा की गई घोषणा के अंतर्गत महाकुंभ मेला प्रयागराज में ड्यूटी संपादित करने वाले कर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसके क्रम में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनपद बलरामपुर के क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक ललिया श्री अशोक कुमार सिंह व 12 उप निरीक्षक को महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन कौस्तुभ त्रिपाठी व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.