Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

स्थापना दिवस पर शिक्षा विभाग ने लगाई चौपाल, अभिभावकों को किया जागरूक

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

रेहरा बाजार बलरामपुर।शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय नौवाकोल में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 24.01.2026 को न्याय पंचायत बूधीपुर का ‘शिक्षा चौपाल’ का कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया। चौपाल की शुरुआत नोडल संकुल शिक्षक रमेंद्र मोहन वर्मा, अवधेश एवं कनकलता मिश्रा द्वारा सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ।शिक्षा विभाग की चल रही सभी योजनाओं,सुविधाओं एवं अपने शिक्षा व्यवस्था के बारे में शिक्षक संकुल राम जनम वर्मा,देव सागर दूबे , राम नेवास एवं हरि प्रसाद द्वारा विस्तार से बताते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय में सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं को चलाया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को ऐसे योजनाओं का लाभ सीधा मिल रहा है और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए अभिभावकों व छात्र छात्राओं को किया जागरूक।इस अवसर पर न्याय पंचायत बूधीपुर के समस्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गण, अभिभावक तथा बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.