गणतंत्र दिवस पर मानवीय संवेदनाओं का प्रेरक उदाहरण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
डीएम ने निराश्रित बच्चों के साथ साझा किया स्नेह और अपनत्व का समय , बाल विकास योजना व स्पॉन्सरशिप योजनाओं से मिला संबल
संरक्षण, स्नेह और सम्मान का संदेश
बलरामपुर।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ऐसे बच्चों के साथ समय बिताया, जिनके माता-पिता में से एक या दोनों इस दुनिया में नहीं हैं और जिनके लीगल गार्जियन स्वयं जिलाधिकारी हैं।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अपने आवास पर 25 निराश्रित बच्चों को आमंत्रित कर उनके साथ सामूहिक रूप से भोजन (लंच) किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा उन्हें स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।सुरक्षित भविष्य की दिशा में ठोस पहल।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी बच्चों को बाल विकास योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल एवं शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई, जिससे उनकी शिक्षा को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।संवेदनशील प्रशासन का सशक्त संदेश।जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के ऐसे बच्चों को संरक्षण, सम्मान एवं अवसर प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकें।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।यह आयोजन गणतंत्र दिवस के मूल्यों — समानता, करुणा एवं सामाजिक न्याय — का जीवंत उदाहरण बना।